WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : ताराटांड़ पंचायत की जर्जर सड़क और डमरगुरहा नदी में पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी

SHARE:

  • राजेश यादव ने प्रशासन और सरकार से संपर्क मार्ग सुधार व पुल निर्माण का तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्व जिला परिषद सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति को गंभीरता से उठाया है. इस सड़क की बदहाली से पंचायत की हजारों की आबादी लंबे समय से आवागमन में परेशानियों का सामना कर रही है. राजेश यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की, जहां लोगों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण एंबुलेंस तक गांव तक पहुंचने से कतराती है. उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए संपर्क मार्ग अत्यंत खराब है और डमरगुरहा होकर जिला मुख्यालय गिरिडीह जाने वाले शॉर्टकट रास्ते में नदी के ऊपर पुल का अभाव भी बड़ी समस्या है. विकास के नाम पर वोट लेने के बाद भी इस क्षेत्र की उपेक्षा जारी है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा एवं विकास पर भव्य प्रोफेशनल मीट का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय लोगों की बातों को सुनते हुए राजेश यादव ने कहा कि अब सवालों पर संगठित होकर मुखर होना जरूरी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सरकार इस सड़क और पुल निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हुए तो आंदोलन की राह अख्तियार करनी पड़ेगी. इस मांग में प्रदीप यादव, साहेब यादव, पप्पू यादव, अशोक यादव, रामबाबू यादव, परमानंद यादव, छट्ठू राणा, एतवारी राणा, सोना राणा, भुनेश्वर राणा, कैलाश रजक, दौलत रजक, महेंद्र रजक सहित अन्य भी शामिल हैं. यह क्षेत्रीय समस्या कई वर्षों से बनी हुई है और समाधान की राह तलाशी जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर