Bokaro : केबी कॉलेज एनएसएस ने बाल श्रम निषेध पर चलाया जागरूकता अभियान

SHARE:

  • बाल विकास ही राष्ट्र की उन्नति की आधारशिला – डॉ. प्रभाकर कुमार

फतेह लाइव, रिपोर्टर

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून को बोकारो जिला के जारंगडीह के विद्यालय में के. बी. कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान चलाया गया. एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि बाल विकास से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है. उन्होंने कहा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र के भावी निर्माता होते हैं, इसलिए बाल श्रम से उन्हें दूर रखना और शिक्षा के अवसर प्रदान करना आवश्यक है. डॉ. कुमार ने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को किसी भी व्यावसायिक प्रक्रिया में काम करने की अनुमति नहीं है, जबकि 14 से 18 वर्ष के बच्चों को खतरनाक व्यवसायों में लगाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होती है. उन्होंने बाल श्रम में लिप्त होने से बच्चों के स्कूल ड्रॉप आउट होने की समस्या पर भी प्रकाश डाला. इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से बाल श्रम निषेध का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बीएंडके क्षेत्रीय सचिव के रूप में सुबोध सिंह पवार का हुआ भव्य स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जागरूकता अभियान में के. बी. कॉलेज एनएसएस के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक तिलेश्वर राम और शिक्षक प्रेम कुमार की उपस्थिति रही. एनएसएस स्वयंसेवक सुमीत कुमार सिंह, पीयूष कुमार मंडल, सुधांशु कुमार, सोनू कुमार शर्मा एवं आकांक्षा अग्रवाल ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने बाल श्रम की समस्या को समझाते हुए बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया कि बाल श्रम केवल बच्चों के विकास में बाधक नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर समस्या है. इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के सही मार्ग पर ले जाना और बाल श्रम के दुष्प्रभावों से बचाना है, ताकि वे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें