Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Giridih : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में प्री सुब्रतो कप का भव्य समापन, नोबेल सीनियर सेकेंडरी बने चैंपियन

SHARE:

  • अंडर-17 में नोबेल ने दिखाया दबदबा, अंडर-15 में खेलगाँव पब्लिक स्कूल ने जीती ट्रॉफी, कोचों के योगदान से टूर्नामेंट सफल

फतेह लाइव रिपोर्टर

गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे प्री सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन शुक्रवार को हुआ. इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अंडर-17 आयु वर्ग के लिए नोबेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डीपीएस वाराणसी की टीमें आमने-सामने थीं. नोबेल सीनियर सेकेंडरी ने अपनी आक्रामक खेल शैली और मजबूत रक्षा के दम पर शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाई. उनके कीपर समीर खान ने अपनी तेज़ फुर्ती से विपक्षी टीम की कई उम्मीदों पर पानी फेर दिया. वहीं, आमिर खान ने मन ऑफ़ द मैच का खिताब जीतते हुए बेहतरीन शॉट लगाए और टीम का मनोबल बनाए रखा. नोबेल सीनियर सेकेंडरी ने 4-1 के बड़े अंतर से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली, जबकि डीपीएस वाराणसी रनर-अप रहा.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : आरपीएफ रांची ने छह नाबालिग बच्चों को तस्करों से बचाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नोबेल सीनियर सेकेंडरी ने हासिल की शानदार जीत

अंडर-15 वर्ग के फाइनल में खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ. यह सलूजा गोल्ड के लिए पहली बार किसी जोनल लेवल के फुटबॉल टूर्नामेंट में भागीदारी थी. अपनी टीम भावना और समर्पण के चलते सलूजा गोल्ड ने विपक्षी टीम को काफी हद तक गोल करने से रोक दिया, लेकिन खेलगाँव पब्लिक स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंततः ट्रॉफी अपने नाम कर ली. सलूजा गोल्ड को रनर-अप का संतोष करना पड़ा. इस मैच में अयन अहमद को मन ऑफ़ द मैच और अनुराग जैसवाल को मन ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला.

इसे भी पढ़ें : Giridih : राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पौधरोपण अभियान में लिया हिस्सा

अंडर-15 फाइनल में खेलगाँव की जीत

टूर्नामेंट में विजेता टीम को विद्यालय की निर्देशक रमनप्रीत कौर ने हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिन टीमों ने खास प्रदर्शन नहीं किया, उनके प्रयासों की भी प्रशंसा की. खिलाड़ियों ने स्कूल प्रबंधन की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहां पूरी तरह से सुविधाजनक माहौल मिला. स्कूल के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन भोजन, लॉजिंग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. उन्होंने इस टूर्नामेंट की सफलता पर संतोष जताते हुए सीबीएसई का आभार भी व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को दी बेहतर सुविधाएं

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका रमनप्रीत कौर, प्राचार्या ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा ने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार वितरित किए. स्पोर्ट्स कोच धनञ्जय राय और घनश्याम रजक की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अहम योगदान दिया. टूर्नामेंट ने स्थानीय युवाओं में फुटबॉल के प्रति उत्साह बढ़ाया और खेल के माध्यम से एकता एवं खेल भावना को मजबूत किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर