Giridih : एयर इंडिया दुर्घटना के मृतकों को भाकपा-माले ने पापरवटांड माले ऑफिस में दी श्रद्धांजलि

SHARE:

  • भाकपा-माले ने उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अहमदाबाद में एयर इंडिया की विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और रिहायशी इलाकों में हुई मौतों को लेकर भाकपा-माले गिरिडीह इकाई की ओर से पापरवटांड माले ऑफिस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर माले के जिला कमिटी सदस्य एवं नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इसके पीछे किसी साजिश की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता. उन्होंने सरकार से हादसे की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बोड़ाम व जमशेदपुर सदर प्रखंड का किया निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्रद्धांजलि सभा में जताया शोक और उठाई जांच की मांग

दूसरे वक्ता जिला कमिटी सदस्य कन्हाई पांडे ने दुर्घटना की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को विमानन सुरक्षा व्यवस्था की पूरी समीक्षा करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों. सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की. इस अवसर पर निशांत भास्कर, किशन सिंह, एकराम अंसारी, मजहर अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें