Giridih : विमान दुर्घटना में मारे गए मृतकों को राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

  • डॉ सरफराज ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताया दुःख, उच्च स्तरीय जांच और मुआवजे की उठाई मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों और रिहायशी इलाकों में गिरने से हुई मौतों पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है. डॉ अहमद ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में सहनशक्ति देने और मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बोड़ाम व जमशेदपुर सदर प्रखंड का किया निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डॉक्टर सरफराज ने सरकार से इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की और मृतकों के परिजनों को हर संभव मुआवजा तथा सहायता प्रदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें