jamshedpur : राष्ट्र चेतना महानगर ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया गहरा शोक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर आशीष झा ने गहरा शोक जताया है. राष्ट्र चेतना महानगर के झा ने एग्रिको में आयोजित कार्यक्रम में मारे गए यात्रियों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

निरंजन कुमार ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए एक गहरी क्षति है. यात्रा पर निकले किसी भी व्यक्ति का इस तरह अंत हो जाना अत्यंत हृदय विदारक है. ऐसी घटनाओं की कल्पना भी व्यथित कर देती है. नकुल कुमार कहा की उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि घायल यात्रियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और पीड़ित परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता दी जाए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साथ ही उन्होंने विमान हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और देश में विमानन सुरक्षा मानकों की समुचित समीक्षा करने की भी मांग की. अजीत कुमार ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं.

संस्था में ये हुए शामिल राष्ट्र चेतना के लिए वरुण कुमार, आशीष झा, मृणमय कुमार महतो, निरंजन कुमार, नकुल कुमार, नरेंद्र कुमार, सुमन कुमार, अजीत कुमार.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें