WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Road Accident : सर्किट हॉउस के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, सोनारी के युवक की मौत, तीन युवक थे सवार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. शनिवार को तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सोनारी से साकची की ओर जा रहे थे, तभी बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सोनारी निवासी विश्वरूप कुमार (18) के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक शिवम् कुमार को राहगीरों की मदद से पुलिस ने आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. तीसरे युवक के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असंतुलित ड्राइविंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि सर्किट हाउस के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर और यातायात संकेतकों की भारी कमी है, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार होते हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर