WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर जिला कांग्रेस ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, कांग्रेसजनों ने जताया नेतृत्व पर भरोसा

SHARE:

  • आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में तिलक पुस्तकालय कार्यालय में मनाया गया जन्मदिन समारोह
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या में जिला, प्रखंड एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि वे देश की राजनीति में एक ईमानदार, संवेदनशील और मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं और आने वाले समय में देश का नेतृत्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न, पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राहुल गांधी के नेतृत्व में दिखी कांग्रेस की मजबूती, कार्यकर्ताओं में बढ़ा आत्मविश्वास

जन्मदिन समारोह में मौजूद कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी की राजनीतिक यात्रा और हालिया लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की 101 सीटों पर विजय को उनकी मजबूत रणनीति का परिणाम बताया. वक्ताओं ने विश्वास जताया कि राहुल गांधी का नेतृत्व आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा. इस अवसर पर संगठन सृजन अभियान को और अधिक मजबूती से धरातल पर उतारने का संकल्प भी लिया गया. कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने में लगे रहें और जनता से जुड़कर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक, जिला प्रशासन अलर्ट, देखें – Video

संगठन सृजन अभियान को लेकर दिखा उत्साह, लिया गया एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प

समारोह में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, एल.बी. सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, ज्योति मिश्र, संजय सिंह आज़ाद, रजनीश सिंह, अतुल गुप्ता, अमरजीत नाथ मिश्र, और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ, जिसमें सभी ने राहुल गांधी की दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के लिए समर्पित भावना से कार्य करने का भरोसा भी दोहराया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर