WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अरूप मजूमदार बने सैल्यूट तिरंगा के नए जिला अध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा की झारखंड राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है. संगठन ने अरूप मजूमदार को जमशेदपुर महानगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, जिसे सभी सदस्यों ने पूर्ण समर्थन और उत्साह के साथ स्वीकार किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेश झा (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष) और सच्चिदानंद पोखरियाल (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार) की उपस्थिति और मार्गदर्शन में की गई थी. इसके साथ ही झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र, सह प्रभारी मुन्नी झा, राष्ट्रीय सचिव मिता चटर्जी आदि सदस्यों ने भी बैठक को सफल बनाया.

अरूप मजूमदार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण, नेतृत्व कौशल और जमशेदपुर क्षेत्र की विकासात्मक पहल में सक्रिय भागीदारी के आधार पर सौंपी गई है. नई जिम्मेदारी के आधिकारिक जिम्माही ग्रहण समारोह के दौरान अरूप मजूमदार ने संगठन के लक्ष्यों को साकार करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प जताया. इस अवसर पर भव्य समारोह आयोजित कर अरूप मजूमदार को संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया गया. उन्होंने अपने प्रेरक भाषण में कहा कि मैं सैल्यूट तिरंगा के आदर्शों और राष्ट्रवादी भावना को लेकर महिलाओं और समाज के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करूंगा. रविशंकर तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि, अरूप मजूमदार जैसे कुशल और अनुभवी नेता की नियुक्ति सुनिश्चित करेगी कि जमशेदपुर महानगर में महिलाओं की भागीदारी और क्षेत्रीय सक्रियताएँ और मजबूत हों.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बधाई संदेश

प्रशांत कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मीनाक्षी सिंह (महिला को-ऑर्डिनेटर) सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने अरूप मजूमदार को बधाई दी और संगठन के आगामी अभियानों में उनके मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा जताई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर