WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Top 10 News : देश दुनिया की टॉप 10 बड़ी खबरें….एक क्लिक में

SHARE:

1. दिल्ली में ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर

निजामुद्दीन इलाके में तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। हादसा तड़के 3:20 बजे हुआ, तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठे हैं।


2. ओडिशा: नाबालिग के गैंगरेप और मर्डर में 4 गिरफ्तार

क्योंझर जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पीड़िता का जानकार था। राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर गुस्सा बढ़ रहा है।


3. उत्तराखंड में 57 अफसरों का तबादला, कई जिलों के DM बदले

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। पौड़ी, चंपावत समेत कई जिलों के DM बदले गए हैं। यह बदलाव उत्तराखंड में प्रशासनिक चुस्ती लाने के उद्देश्य से किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

4. इंदौर राजा मर्डर केस में ‘मिस्ट्री गर्ल’ का नया मोड़

ज्योतिषाचार्य अजय दुबे के कुंडली विश्लेषण के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम और एक रहस्यमयी ‘सहेली’ के गहरे संबंध की आशंका जताई गई है। इस सनसनीखेज दावे ने मामले को और उलझा दिया है।


5. उपेंद्र कुशवाहा को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग पर शक

राज्यसभा सांसद और RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एक ही रात में सात बार धमकी भरे कॉल आए। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी और सुरक्षा एजेंसियों से कार्रवाई की मांग की है।


6. लुधियाना उपचुनाव में ऐतिहासिक रूप से सबसे कम वोटिंग

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में रिकॉर्ड कम वोटिंग हुई, जिससे चुनाव परिणामों को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। अब सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस की वापसी होगी या आप-बीजेपी के बीच मुकाबला सख्त होगा।


7. झांसी: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री से मारपीट, विधायक के गुर्गों पर आरोप

दिल्ली-भोपाल वंदे भारत में सीट एक्सचेंज से इनकार करने पर यात्री की झांसी स्टेशन पर पीटाई की गई। आरोप है कि बीजेपी विधायक राजीव सिंह के कहने पर गुर्गों ने हमला किया। यात्री घायल हालत में रिपोर्ट दर्ज करवाई।


8. लखनऊ: CM आवास के पास स्कॉर्पियो से स्टंट, वीडियो वायरल

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास चलती स्कॉर्पियो से एक युवक ने खतरनाक स्टंट किया, जो CCTV में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।


9. झारखंड: छेड़छाड़ से तंग युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया खुलासा

रामगढ़ में 25 वर्षीय सोनाली ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने बताया कि लंबे समय से छेड़छाड़ और प्रताड़ना झेल रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, आरोपियों की पहचान की जा रही है।


10. कंचन कुमारी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टर से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं पंजाब में आरोपी अमृतपाल के समर्थन में पोस्टर लग गए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर