Jamshedpur Sikh samaj : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में मामा-भगना पका रहे खिचड़ी, संगत हजम करने के मूड़ में नहीं

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गुरुद्वारा साहिब टुईलाडुंगरी में शुक्रवार को रहिरास साहेब के बाद स्थानीय लोगों ने चुनाव के सम्बन्ध में एक नुकड सभा की. इसमें मसला उठा कि जब तक 256 नये वोटर लिस्ट से हटेंगे नहीं. तब तक चुनावी प्रक्रिया नहीं हो सकती है, क्याकि रंजीत सिंह एकलगड्डा (आर एस टावर गोलमुरी) के भगना और उम्मीदवार सतबीर सिंह सत्ते गुरु नानक बस्ती साकची के इशारे पर नया वोट जोड़ा है.

निर्णय लिया गया कि वोटरलिस्ट से नाम नहीं हटने तक बस्तीवासी चेन की नींद ना सोयेंगे ना रंजीत सिंह को चुनाव कराने देंगे. हम लोगों को इंसाफ़ चाहिए. भले कुछ भी हो जाए. बैठक में यह भी बात उठी कि रंजीत सिंह एवं उनके भगना सतबीर सिंह के द्वारा सर्फ बनाने वाली कंपनी जो कि गुरूद्वारा साहिब को हाल में तकरीबन 100000 / एक लाख रुपए का नुकसान किया है. वही सर्फ वाली कम्पनी को अपने घर ले गए हैं. जबकि प्रधान नहीं थे, तो मामा-भगना मिलकर खिचड़ी पक्का सकते हैं. इसके चलते संगत में भारी आक्रोश है. मनोहर सिंह ने कहा कि जब से हम लोगों ने होश सम्भाली है. आज तक गुरु नानक बस्ती साकची के 256 वोटर लिस्ट में नाम नहीं थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं जानकारों की मानें तो टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में प्रधानगी के लिए चल रही लड़ाई का जल्द ही समाधान निकलने वाला है. इसे लेकर भी पहल की गई है. पूर्व प्रधान जसबीर सिंह पदरी अपने बोल पर कायम है कि वह किसी प्रकार के देनदार नहीं है. सालों से वह बोलते आये हैं कि श्री गुरुग्रन्थ साहेब सर में रख लिया जाये और बोला जाये.

ये थे उपस्थित

बैठक में उपस्थित जसबीर सिंह पदरी, रणजीत सिंह, दर्शन सिंह, दिलबाग सिंह, परमजीत सिंह, हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, मास्टर मनोहर सिंह, आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें