WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो ने धालभुम क्लब में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, किया योग का अभ्यास

SHARE:

  • योग हमारी प्राचीन विरासत है, जिसे पूरी दुनिया अपना रही है – सांसद बिद्युत बरण महतो
  • योग दिवस पर जुटे सैकड़ों लोग, सांसद प्रतिनिधि समेत कई प्रमुख चेहरों की उपस्थिति

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धालभुम क्लब, साकची पश्चिम मंडल में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. इस विशेष अवसर पर जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की शुरुआत योगासन और विभिन्न आसनों के अभ्यास से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया. सांसद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है और आज यह पूरे विश्व में भारत की पहचान बन गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है और आज योग मानव जीवन के लिए एक वरदान साबित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनटीटीएफ गोलमुरी के 11 छात्रों का हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आदित्य बिरला ग्रुप)कंपनी मे चयन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

योग के अभ्यास से हो सकता है स्वस्थ समाज का निर्माण

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, कार्यक्रम प्रभारी जटाशंकर पांडे, हलधर नारायण साह, दीपु सिंह, हरेन्द्र पांडे, गोपाल जयसवाल, शिव प्रकाश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल थे. कार्यक्रम के अंत में साकची पश्चिम मंडल के अध्यक्ष बजरंगी पांडे ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया. आयोजन ने यह संदेश दिया कि थोड़ी सी दिनचर्या में योग को शामिल कर हम न केवल स्वयं को बल्कि समाज को भी स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर