WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : फर्जी वेबसाइट के जरिए ‘सलूजा गोल्ड’ के नाम पर युवक से 1 लाख रुपए की ठगी, साइबर थाने में शिकायत

SHARE:

  • घर बनाने के लिए छड़ मंगवाने के प्रयास में ठगी का शिकार हुआ युवक, फर्जी बैंक अकाउंट में किया भुगतान
  • साइबर ठगी का बढ़ता दायरा, पीड़ित ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टुंडी रोड स्थित सलूजा गोल्ड स्टील लिमिटेड के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट बनाकर पचंबा निवासी राजेश कुमार से एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने इस घटना की जानकारी शनिवार को झंडा मैदान के पास पत्रकारों को दी. राजेश कुमार ने बताया कि 19 जून को उन्होंने घर निर्माण के लिए गूगल पर छड़ के लिए सर्च किया, जिसमें ‘सलूजा गोल्ड’ नाम की एक वेबसाइट खुली. साइट पर दिए गए नंबर और जानकारी पर भरोसा कर उन्होंने छड़ मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की. उन्हें एक ऑनलाइन इनवॉइस भेजा गया और NEFT के जरिए भुगतान करने को कहा गया. दिए गए बैंक विवरण में ‘सलूजा गोल्ड स्टील लिमिटेड’ नाम से पंजाब नेशनल बैंक, गिरिडीह शाखा का अकाउंट था. इस पर उन्होंने अपनी मां के बैंक खाते से ₹1,00,400 ट्रांसफर कर दिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी आजाद बस्ती में बच्चों के संग मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ऑनलाइन सर्च से पहुंचा फर्जी साइट पर, इनवॉइस और बैंक डिटेल ने बढ़ाया भरोसा

पेमेंट के कुछ देर बाद जब पीड़ित ने छड़ की डिलीवरी की बात की, तो आरोपियों ने एक बार फिर ₹30,000 वेंडर कोड के नाम पर मांग लिए. इस पर संदेह होने के बाद उन्होंने सीधे सलूजा गोल्ड कंपनी से संपर्क किया, जहां से बताया गया कि ऐसा कोई ट्रांजेक्शन कंपनी द्वारा नहीं किया गया है. इसके बाद राजेश कुमार ने तत्काल बरवाडीह स्थित साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने कहा कि गूगल जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी वेबसाइट्स की मौजूदगी से आम लोग आसानी से ठगी के शिकार हो रहे हैं और इस पर प्रशासन को जल्द रोक लगानी चाहिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर