BIT Sindri : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

SHARE:

  • डॉ. राजीव कुमार वर्मा के संयोजन में हुआ कार्यक्रम, निदेशक सहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने लिया भाग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बीआईटी सिंदरी के सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6:00 बजे एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया. इस योग शिविर का आयोजन प्रभारी पदाधिकारी खेलकूद डॉ. राजीव कुमार वर्मा के संयोजन में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. वर्मा ने निदेशक एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला. निदेशक डॉ. पंकज राय ने भी योग को जीवन में अपनाने की अपील की और इसे स्वास्थ्य का मूल मंत्र बताया.

इसे भी पढ़ें : BIT Sindri : निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

निदेशक डॉ. राय ने योग को बताया नित्य जीवन का अभिन्न हिस्सा

योग क्रियाओं का संचालन धातु अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार रजक द्वारा किया गया, जिसमें वृक्षासन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, मंडूकासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका जैसे विभिन्न योगासन कराए गए. इस अवसर पर कई विभागों के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. बी एन राय, प्रो. एमके भगत, डॉ. जे एन महतो, प्रो. एचपी चौधरी, डॉ. अमर प्रकाश सिंह, डॉ. डीके तांती, प्रो. अशोक बरनवाल आदि शामिल थे. योग शिविर का समापन डॉ. वर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें