WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : तेनुघाट में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10,800 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

SHARE:

  • गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार, शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने शनिवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कांडरा में एनएच किनारे खड़े एक संदिग्ध ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पंजाब नंबर वाले ट्रक (PB 46 M 8164) से 888 GOLD WHISKY ब्रांड की 750 मि.ली. की कुल 900 पेटियां (10,800 बोतलें, लगभग 8,100 लीटर) बरामद की गईं. मौके से ट्रक चालक हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Ranchi : बलिदान दिवस में शामिल हुए आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रांची में दिखाई ताकत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पकड़ी गई अवैध शराब, जिले में फिर सक्रिय हुआ तस्करों का नेटवर्क

प्रारंभिक पूछताछ में शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े सुराग मिलने की संभावना जताई गई है. छापेमारी दल में निरीक्षक विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की, महेश दास और अन्य उत्पाद बल के जवान शामिल थे. जब्त ट्रक सफेद-नारंगी रंग का अशोक लीलैंड है, जिसकी रजिस्ट्रेशन नंबर PB 46 M 8164 है. जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब कारोबारियों पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर