Ghatsila : झामुमो नेता रामदास हांसदा के सुपुत्र प्रवीर हांसदा का सड़क हादसे में निधन, शिक्षा मंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास हांसदा के सुपुत्र एवं रांची सिविल कोर्ट में पेशकार के पद पर कार्यरत प्रवीर हांसदा का 21 जून की रात्रि एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया. यह हादसा रांची में हुआ, जिसने समूचे झामुमो परिवार समेत पूरे इलाके को शोकाकुल कर दिया.

दु:खद समाचार मिलते ही झारखंड सरकार के बिधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन स्वयं घाटशिला पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट किए. मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि झामुमो परिवार इस कठिन घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मारांग बुरु से प्रार्थना की. सड़क दुर्घटना में एक होनहार कर्मठ युवा का यूं असमय चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. उपस्थित प्रमुखों में जिला प्रमुख बागराय मार्डी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, प्रमुख सुशीला टुडू , छाया रानी साव, रंजू दलाई, प्रीतम सोरेन, वरिष्ठ नेता कुड़का मुर्मू, काजल डॉन, विकास मजूमदार, अम्पा हेंब्रम, सुखलाल हांसदा, बाबूलाल मुर्मू, सुशील मार्डी, देवलाल महतो, प्रकाश निषाद, राजा सिंह, अंकुर कावरी एवं सब्यसाची चौधरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें