WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Top 10 News : जाने देश – दुनिया की टॉप 10 खबर…एक क्लिक में

SHARE:

1. दिल्ली एनकाउंटर: कुख्यात गैंगस्टर ढेर
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने काला राणा-नोनी राणा गैंग के एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया. यह आरोपी शराब कारोबारी की हत्या और कई संगीन मामलों में वांछित था.

2. ट्रेन में 45 लाख की चोरी सुलझी
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में हुई ₹45 लाख की चोरी को RPF, GRP और LCB ने मात्र 48 घंटे में सुलझा लिया. चोर की पहचान और सामान की बरामदगी में सफलता मिली है.

3. MP की महिला को खदान में मिला बेशकीमती हीरा
पन्ना की सवित्री सिसोदिया को खुदाई के दौरान 2.69 कैरेट का हीरा मिला. यह हीरा नीलामी के लिए भेजा गया है और इससे लाखों की आय संभावित है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

4. उत्तराखंड: भूस्खलन में महिला की मौत
चमोली जिले में बद्रीनाथ मार्ग पर हरियाणा से आए श्रद्धालुओं की कार पर भूस्खलन हुआ. महिला की मौत हो गई और उसका पति व बेटी घायल हुए.

5. बम धमकी भेजने वाली युवती गिरफ्तार
चेन्नई की रैनी जो सिल्डा ने बॉयफ्रेंड से नाराज होकर फर्जी ईमेल ID से देशभर में बम धमकी भेजी. अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

6. ईरान से लौटे तीन पंजाबी युवक
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे पंजाब के तीन युवकों को भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत सुरक्षित निकाला. उन्हें ट्रैवल एजेंट ने झांसा देकर भेजा था.

7. यूपी में मंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर FIR
कानपुर में बिजली कटौती को लेकर सोशल मीडिया पर ऊर्जा मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर अधिवक्ता समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई.

8. दोस्ती में शक बना जानलेवा, दोस्त की हत्या
ग्रेटर नोएडा में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने अपने दोस्त की ईंट से मारकर हत्या कर दी. आरोपी गिरफ्तार हो चुका है.

9. बोकारो में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती
चार हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड के बोकारो में एक ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण और नकदी लूट लिए. पूरी घटना CCTV में कैद हुई है.

10. सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
गुमला-सिमडेगा सीमा पर बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त बाइक ट्रक से टकरा गई. दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर