WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2025 पर पूर्वी सिंहभूम में भव्य आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड रांची एवं जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भव्य रूप से किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य विभागीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को ओलंपिक के मूल मूल्यों – श्रेष्ठता, मित्रता एवं सम्मान – से अवगत कराना तथा खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना था.

आयोजित प्रतियोगिताओं में क्रॉस कंट्री रेस, हैंडबॉल, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल मैच प्रमुख रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

● हैंडबॉल प्रशिक्षण केंद्र, रामदास भट्टा, बिस्टुपुर में आयोजित हैंडबॉल मुकाबले में चार टीमों ने भाग लिया. विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए.

● वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, डी०बी०एम०एस० कदम उच्च विद्यालय में चार टीमों के बीच वॉलीबॉल मुकाबले आयोजित हुए. विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया.

● खेलो इंडिया सेंटर, चांपी, पोटका में आयोजित फुटबॉल मैच में तीन टीमों ने हिस्सा लिया. विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए.

इस अवसर पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के तीन खिलाड़ियों एवं दो प्रशिक्षकों को कर्ण सत्यार्थी उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा शॉल, बुके व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं.

साथ ही इस अवसर पर अविनेश त्रिपाठी,जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला खेल समन्वयक भी उपस्थित रहे एवं उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके योगदान की सराहना की.

सम्मानित खिलाड़ी:

* संजीव टुडू (फुटबॉल) – खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 में स्वर्ण पदक प्राप्त किये.
* प्रीत सोना (फुटबॉल) – खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 में स्वर्ण पदक प्राप्त किये.
* दिवांशु सिंह (तीरंदाजी) – खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 में रजत पदक प्राप्त किये.

सम्मानित प्रशिक्षक:

* रोहित कुमार शर्मा (तीरंदाजी) – उनके खिलाड़ी ने 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड 2025 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
* अनिल कुमार (तीरंदाजी) – उनके खिलाड़ी ने 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड 2025 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

कार्यक्रम के दौरान सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ओलंपिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर