Potka : एकल अभिभावकों के बच्चों के लिए प्रायोजन योजना का आवेदन फॉर्म जमा

SHARE:

  • लीगल एड क्लिनिक पोटका के माध्यम से अब तक 17 बच्चों का आवेदन जमा
  • पात्र बच्चों को मिलेगा चार हजार रुपये मासिक सहयोग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर, आसनबनी, रंगामाटिया, शंकरदा आदि गांवों के पांच एकल अभिभावकों के बच्चों का प्रायोजन योजना के तहत आवेदन फॉर्म जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर कार्यालय में जमा किया गया. यह कार्य लीगल एड क्लिनिक पोटका के पीएलवी चयन कुमार मंडल द्वारा किया गया. प्रत्येक आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए गए हैं. जांच के उपरांत बच्चों को पढ़ाई, चिकित्सा व लालन-पालन के लिए प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान 8 लोगों के साथ हेमकुंट साहेब यात्रा पर हुए रवाना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पात्रता पूरी करने वाले अन्य बच्चों के आवेदन भी जल्द होंगे जमा

लीगल एड क्लिनिक पोटका के माध्यम से इस वर्ष अब तक कुल 17 बच्चों का फॉर्म जमा किया जा चुका है. कई अन्य एकल अभिभावकों द्वारा आवेदन किए गए हैं, जिन्हें सत्यापन उपरांत जल्द ही जिला कार्यालय में जमा किया जाएगा. इस दौरान पीएलवी चयन कुमार मंडल के साथ दुखु चरण मंडल भी मौजूद रहे. यह योजना असहाय बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर