Ghatsila : झामुमो कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला प्रखंड के फुलडूंगरी झारखंड मुक्ति मोर्चा  संपर्क कार्यालय में झारखंड आंदोलन के महान सिपाही और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 69वीं जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने स्व. सुधीर महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

नेताओं ने अपने वक्तव्यों में स्व. सुधीर महतो को झारखंड की राजनीति का मार्गदर्शक बताया और कहा कि उनके विचार और संघर्ष आज भी संगठन के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में काजल डॉन, प्रमुख सुशीला टुडू, विकास मजूमदार, काला सरकार, बाबूलाल मुर्मू, सुशील मार्डी, बिमल मार्डी, गोपाल कोइरी, राजा सिंह, प्रकाश निषाद, सब्यसाची चौधरी, सौरभ बोस, जितेन दास, जीतराय टुडू, बिशु मुर्मू और रवि कर्मकार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें