Potka : कोवाली थाना परिसर में मोहर्रम एवं रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

  • अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की, सभी से समय का पालन करने को कहा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना परिसर में मंगलवार को मोहर्रम एवं रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पोटका अंचल अधिकारी निकिता वाला ने की. इस अवसर पर डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, एसआई अजंता महतो एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहारों के आयोजन की बात कही. पोटका अंचल अधिकारी ने सभी से अपील की कि जुलूस समय पर निकालें और निर्धारित मार्ग का पालन करें.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला में कृषि उन्नति की ओर कदम, 25 किसानों को वितरित हुआ धान का बीज

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशासन ने दिया आश्वासन, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद

अंचल अधिकारी निकिता वाला ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम और रथ यात्रा दोनों ही आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिन्हें अनुशासन और शांति के साथ मनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि नजर आए तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें और कानून हाथ में न लें. बैठक में कई गणमान्य लोग शामिल हुए जिनमें मुखिया दुखनी माई सरदार, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, जय गोपाल पांडा, मोहम्मद साहिल समेत कई अन्य लोग शामिल थे. प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर