WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : नगर निगम क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दी प्रेरणा

SHARE:

  • DAY-NULM के तहत स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी, नशामुक्त जीवन के लिए लिया गया संकल्प
  • ध्वनि प्रचार, पंपलेट और महिला शक्ति के सहयोग से गिरिडीह में नशामुक्ति अभियान को मिली नई गति

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 10 जून से 26 जून 2025 तक नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस अभियान में विशेष भागीदारी निभाई. उन्होंने नगर के विभिन्न मोहल्लों में मानव श्रृंखला बनाकर आम नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया. इस रैली में तंबाकू और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया और नागरिकों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई. नगर उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक के निर्देश पर प्रमुख स्थलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर मानव श्रृंखला और सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा “नशा मुक्त भारत” अभियान का सफल आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads

DAY-NULM की महिलाओं ने पेश की मिसाल, नशामुक्त गिरिडीह के लिए उठाया जागरूकता का बीड़ा

अभियान में सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार हॉसदा, नगर मिशन प्रबंधक सुमित कुमार घोष, सामुदायिक संगठनकर्ता, संसाधन सेविकाएं और स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं शामिल रहीं. नगर मिशन प्रबंधक ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है. नशे की प्रवृत्ति के विरुद्ध यह जनजागरण एक आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों के माध्यम से प्रतिभागियों ने जनमानस को नशे के खिलाफ जागरूक किया. जिला प्रशासन द्वारा प्रचार सामग्रियों जैसे बैनर, पोस्टर और पंपलेट्स की सहायता से कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, सुमित मंडल पर गंभीर आरोप

“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” नारे के साथ निकली रैली, नागरिकों में जागरूकता का संचार

इस अभियान के तहत गिरिडीह नगर निगम के सभी वार्डों में नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, रोकथाम एवं उपचार के प्रति जागरूकता फैलाई गई. नगर निगम द्वारा अपशिष्ट संग्रहण गाड़ियों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से ऑडियो संदेशों के द्वारा लोगों को नशा के कारण होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं से अवगत कराया गया. इस दौरान सामुदायिक संगठनकर्ता गुप्तार विदास, तारक नाथ पांडेय, सेविकाएं निर्मला देवी, आशा देवी, सुधा सिंह, रचना सिंह, विभा किरण, निखत जहां, कंचन सिंह सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जैसे ज्योति देवी, रेणु देवी, सुजाता देवी, सरिता देवी, पिंकी देवी और अन्य ने भाग लेकर अभियान को जन आंदोलन का रूप देने में योगदान दिया. पूरे आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ और नशामुक्त जीवन की दिशा में प्रेरित करना था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर