WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, सुमित मंडल पर गंभीर आरोप

SHARE:

  • शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज की एफआईआर
  • पुलिस का दावा, पूर्व नियोजित है घटना, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गोलमुरी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार की ओर से 24 जून को गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दी गई, जिसमें कहा गया कि 23 जून की शाम करीब 6 बजे दोनों लड़कियां घर से निकलीं और वापस नहीं लौटीं. पूछताछ के बाद मोहल्लेवालों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़कियों को सरायकेला-खरसावां जिले के कोलाबिरा निवासी सुमित मंडल ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर भगाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुमित मंडल समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366A और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : झामुमो कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नाबालिग लड़कियों के अपहरण से इलाके में तनाव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन दो लड़कियों का अपहरण हुआ है, उनमें एक की उम्र 15 और दूसरी की 17 वर्ष है. दोनों ही नाबालिग हैं, जिससे यह मामला बेहद गंभीर बन गया है. पुलिस इसे मानव तस्करी और यौन शोषण के एंगल से भी जांच रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है. टीम तकनीकी और मैनुअल दोनों तरीकों से आरोपियों की तलाश में जुटी है. कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन खंगाले जा रहे हैं, जिससे जल्द सुराग मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला में कृषि उन्नति की ओर कदम, 25 किसानों को वितरित हुआ धान का बीज

विशेष टीम गठित, मोबाइल लोकेशन से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का मानना है कि यह अपहरण पूर्व नियोजित था और आरोपी पहले से लड़कियों को जानता था. जिस तरह से दोनों एक साथ गायब हुई हैं और जिस तरह की जानकारी सामने आई है, उससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें शादी का झांसा देकर फुसलाया गया. परिजन इस घटना से बेहद परेशान हैं और प्रशासन से बेटियों की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बच्चियों को बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर