Jamshedpur : जुगसलाई में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, मो. सलमान उर्फ फड्डन गिरफ्तार

SHARE:

  • 18 पुड़िया ब्राउन शुगर, बाइक और मोबाइल जब्त, नशे के नेटवर्क को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • पुलिस का दावा, जल्द हो सकता है नशा नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जुगसलाई पुलिस ने नशीली पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर मो. सलमान उर्फ फड्डन को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी के रेलवे ब्रिज के नीचे की गई, जहां आरोपी नशे की पुड़िया बेचने की फिराक में था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर उसे रंगे हाथ दबोच लिया. उसके पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिनका उपयोग नशे के कारोबार में किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा “नशा मुक्त भारत” अभियान का सफल आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छापेमारी के दौरान नशे की पुड़िया बेचते पकड़ा गया आरोपी

थाना प्रभारी गोपाल कुमार ने बताया कि आरोपी मो. सलमान पहले भी नशे के अवैध व्यापार में लिप्त रह चुका है और जेल जा चुका है. उसके खिलाफ एक बार फिर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, सलमान द्वारा क्षेत्र के युवाओं को नशे का आदी बनाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे समाज पर गंभीर असर पड़ रहा था. यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि आरोपी लंबे समय से कानून की नजरों से बचता रहा था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, सुमित मंडल पर गंभीर आरोप

पहले भी जेल जा चुका है सलमान, युवाओं को बना रहा था नशे का शिकार

इस कार्रवाई से इलाके में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन गरीब नवाज कॉलोनी और उसके आसपास नशे के व्यापार की जड़ें काफी गहरी हैं. पुलिस अब अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही नेटवर्क का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर