Jamshedur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “बैटल ऑफ बुक्स” कार्यक्रम का शानदार आयोजन

SHARE:

  • पुस्तकों के माध्यम से प्रेरणा और व्यक्तित्व विकास का मिला अवसर, छात्रों ने साझा किए अनुभव
  • प्राचार्या ने दी बधाई, हर माह ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “बैटल ऑफ बुक्स” नामक एक प्रेरणादायक इंटरैक्टिव लाइब्रेरी टॉक का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को पढ़ने और सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम का विषय “द मोटिवेशनल स्विच” रखा गया था, जिसमें छात्रों ने उन पुस्तकों पर चर्चा की जो उन्हें जीवन में प्रेरित करती हैं और सकारात्मक सोच की दिशा में मार्गदर्शन करती हैं. छात्रों को अपनी पसंदीदा पुस्तक का चयन कर उसके संदेश और प्रभाव को साझा करने का अवसर मिला.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा “नशा मुक्त भारत” अभियान का सफल आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रेरक पुस्तकों पर आधारित संवाद से छात्रों में जागा आत्मविश्वास और ज्ञान की रुचि

इस कार्यक्रम में छात्रों की उत्साही भागीदारी देखी गई. उन्होंने प्रभावशाली ढंग से पुस्तकों के विषयों पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए. निर्णायक मंडल में अंजली गणेशन और कंचन कुमारी ने छात्रों की प्रस्तुतियों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया. सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में शौमिनी दास, रवि शंकर पांडे, जागृति सिंह, अर्पिता चक्रवर्ती, एलिजा समद, तृषा सरकार और नैन्सी आनंद को चयनित कर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम ने छात्रों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को मजबूत किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, सुमित मंडल पर गंभीर आरोप

प्रतिभागियों को मिला मंच, निर्णायकों ने की सराहना, श्रेष्ठ वक्ताओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्या जूही समर्पिता ने आयोजकों को बधाई दी और कहा कि पुस्तकें जीवन की दिशा और दृष्टिकोण बदलने की क्षमता रखती हैं. उन्होंने समाजिक समरसता से जुड़ी प्रेरक पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दी. कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, उप-प्राचार्या मोनिका उप्पल, पामेला घोष दत्ता, अर्चना कुमारी, पूनम कुमारी, गायत्री कुमारी, अमृता चौधरी, मौसमी दत्ता, मिनाक्षी चौधरी, कंचन कुमारी, अंजली गणेशन, एंजेल मुंडा और काजल महतो समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें