Giridih : कोडरमा व गिरिडीह क्षेत्र की दो रेल परियोजनाओं पर तेजी से कार्यवाही की पहल, अन्नपूर्णा देवी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

SHARE:

  • पारसनाथनवादा नई रेल लाइन और कोडरमान्यू गिरिडीहमधुपुर दोहरीकरण पर हुई सकारात्मक चर्चा
  • रेल मंत्री से सकारात्मक संकेत, दोनों परियोजनाओं पर जल्द हो सकती है शुरुआत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बुधवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान कोडरमा और गिरिडीह क्षेत्र की दो अहम रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. पहली परियोजना पारसनाथ–गिरिडीह–तिसरी–गांवां–सतगांवा–नवादा रेल लाइन से जुड़ी है, जो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी. इस रेल लाइन के माध्यम से विश्वप्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ को नवादा से जोड़ा जाएगा, जिससे जैन और बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए आवागमन में आसानी होगी. इसके अलावा यह आम यात्रियों और पर्यटकों के लिए भी बड़ी सुविधा का कार्य करेगा, साथ ही स्थानीय रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “बैटल ऑफ बुक्स” कार्यक्रम का शानदार आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पारसनाथ से नवादा तक नई रेल लाइन से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना कोडरमा–न्यू गिरिडीह–मधुपुर रेल खंड के दोहरीकरण से संबंधित है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 138 किमी है. यह रेल मार्ग औद्योगिक और माल परिवहन के लिहाज से अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह कोडरमा, जमुआ, गिरिडीह, मधुपुर और पारसनाथ जैसे क्षेत्रों को जोड़ता है. कोयला और खनिजों के परिवहन में यह रेल खंड मुख्य भूमिका निभाता है. इसके दोहरीकरण से यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ मालगाड़ियों की रफ्तार और लदान क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे उद्योगों को सीधे लाभ पहुंचेगा. सांसद अन्नपूर्णा देवी ने इन परियोजनाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार से शीघ्र स्वीकृति की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नगर निगम क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दी प्रेरणा

रेल दोहरीकरण से माल परिवहन को मिलेगी रफ्तार, यात्रियों को भी होगा सीधा लाभ

इस मुलाकात में गिरिडीह भाजपा के कोषाध्यक्ष एवं पूर्वी रेलवे ZRUCC सदस्य मुकेश कुमार जालान की भी विशेष भूमिका रही. उन्होंने कोडरमा–मधुपुर रेलखंड के दोहरीकरण को लेकर सांसद को औपचारिक पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक और आर्थिक दृष्टिकोण से इस परियोजना के लाभों का उल्लेख किया था. इस पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक रवैया दिखाते हुए आश्वस्त किया कि इन दोनों परियोजनाओं पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इन रेल परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में विकास, पर्यटन, औद्योगिक प्रगति और रोजगार के नए द्वार खुलने की उम्मीद है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर