Jamshedpur : आरपी पटेल हाई स्कूल मैदान की बदहाली पर उपायुक्त से की गई शिकायत

SHARE:

  • साफ-सफाई की बदतर स्थिति से बस्तीवासियों का जीवन हुआ प्रभावित, समाजसेवी अमर तिवारी ने उठाई आवाज

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आर.पी. पटेल हाई स्कूल के खेल मैदान में वर्षों से साफ-सफाई नहीं होने से वहां की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है. मैदान में उगी झाड़ियाँ और गंदगी से आसपास के मोहल्ले में मच्छरों का आतंक फैल गया है, जिससे बस्तीवासियों को रहना भी दूभर हो गया है. स्थानीय समाजसेवी एवं अधिवक्ता अमर तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त को एक्स (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा नाली निर्माण तो कराया गया, लेकिन वह भी पूरी तरह से कचरे से भर चुकी है.

इसे भी पढ़ें : Potka : लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से छह दिव्यांगों की हुई चिकित्सीय जांच, शीघ्र मिलेगा प्रमाण पत्र और भत्ता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय निवासियों की मांगखेल मैदान और नाली की हो समुचित सफाई

अमर तिवारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से सफाई के लिए कोई फंड खर्च नहीं किया जा रहा है, वहीं नगर परिषद के अधिकारी भी इस दिशा में उदासीन बने हुए हैं. क्षेत्रवासियों ने आशा जताई है कि शिक्षा के इस मंदिर की साफ-सफाई को लेकर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम उठाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर