Potka : लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से छह दिव्यांगों की हुई चिकित्सीय जांच, शीघ्र मिलेगा प्रमाण पत्र और भत्ता

SHARE:

  • डालसा सचिव के निर्देश पर जमशेदपुर सदर अस्पताल में दिव्यांगों की जांच, योजनाओं का मिलेगा लाभ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देशानुसार पोटका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के छह दिव्यांग व्यक्तियों को कानूनी सेवा क्लिनिक (लीगल एड क्लिनिक) पोटका के माध्यम से सदर अस्पताल जमशेदपुर में जांच के लिए ले जाया गया. पीएलवी चयन कुमार मंडल एवं छाकु माझी के सहयोग से विकास दास (पिता गणेश दास), पुंडगी हेंब्रम, सनका सरदार, जाऊना मुर्मू, सरस्वती टुडू और कानू सरदार की शारीरिक एवं मानसिक जांच कराई गई.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नशा मुक्ति को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सेमिनार, जन-जागरूकता अभियान को मिला नया आयाम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राथमिकता के साथ योजनाओं का मिलेगा लाभ, एक माह में मिलेगा प्रमाण पत्र

जांच के उपरांत डॉक्टरों ने बताया कि एक माह के भीतर इन सभी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिल जाएगा, जिसके आधार पर इन्हें स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता समेत राज्य सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा. शिविर के दौरान लीगल एड क्लिनिक से पीएलवी चयन कुमार मंडल, छाकु माझी, कुरुमीता मुर्मू, जादू हेंब्रम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों के लिए राहत और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम साबित होगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर