WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : जिला परिषद सदस्य करण सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जेल से रिहाई पर हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

  • समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, रैली निकालकर पहुंचे रैंकिनी मंदिर
  • करण सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा ने जताया था विरोध, अब मिली राहत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करण सिंह को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया. जेल गेट पर ही उनके समर्थकों और जिला परिषद सदस्यों की टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और कंधे पर उठाकर नारेबाजी की. इस दौरान डॉ. कविता परमार, देवयानी मुर्मू, सुभाष सिंह समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. करण सिंह के बड़े भाई अधिवक्ता शैलेश सिंह भी मौजूद रहे. रिहाई के बाद काफिला रैली के रूप में घाटशिला की सड़कों से गुजरते हुए रैंकिनी मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धर्मेन्द्र सोनकर बने अखिल भारतीय खटिक समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

करण सिंह को मिली जमानत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह

करण सिंह और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं महिला नेत्री मंजू सिंह एक खुले जीप पर सवार होकर रैली में शामिल हुए और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. रैली के बाद सभी उनके आवास पहुंचे जहां पारंपरिक तरीके से माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया. करण सिंह ने चाचा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया. रिहाई की खुशी में जमकर आतिशबाजी भी की गई. समर्थकों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि करण सिंह हमेशा गरीबों और ज़रूरतमंदों के साथ खड़े रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन ‘AAHT’ के तहत RPF हटिया ने मानव तस्करी को रोका, पांच नाबालिगों को बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार

जमानत के बाद जनता के बीच लौटे करण, समर्थकों ने मनाया उत्सव

गौरतलब है कि करण सिंह को 29 मई को एक निर्माणाधीन कॉलोनी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उनके साथ भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हैप्पी को भी गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी. गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने इस कार्रवाई का विरोध किया था. करण सिंह की रिहाई के साथ ही घाटशिला क्षेत्र में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर