Jamshedpur : धर्मेन्द्र सोनकर बने अखिल भारतीय खटिक समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

SHARE:

  • जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में मानी जा रही बड़ी उपलब्धि
  • संगठन विस्तार की योजना तैयार, सभी जिलों में दौरे करेंगे धर्मेन्द्र सोनकर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर को “अखिल भारतीय खटिक समाज” का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति समाज के राष्ट्रीय स्तर के संगठन द्वारा की गई, जो सोनकर की सामाजिक लोकप्रियता, संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ का प्रमाण मानी जा रही है. वर्तमान में वे ओबीसी कांग्रेस के कोल्हान प्रभारी की भूमिका भी निभा रहे हैं और लगातार दलित, पिछड़ा व आदिवासी वर्ग के युवाओं के बीच सक्रिय हैं. संगठन में यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस राहुल गांधी के निर्देशानुसार झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में जुटी है. ऐसे में सोनकर की यह भूमिका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आपातकाल : लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय – अमरप्रीत सिंह काले का तीखा प्रहार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दलित-पिछड़ा समाज में लोकप्रियता ने दिलाई धर्मेन्द्र सोनकर को बड़ी जिम्मेदारी

मीडिया से बातचीत में धर्मेन्द्र सोनकर ने “अखिल भारतीय खटिक समाज” के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि आने वाले एक महीने में वे झारखंड के सभी जिलों में जाकर समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे. उनका लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए. सोनकर ने यह भी कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गौरव की बात है और वे पूरी निष्ठा के साथ समाज और संगठन के हित में कार्य करेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर