Breaking News
Jamshedpur : सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल देश में 9वें स्थान पर, झारखंड और जमशेदपुर में अव्वल Jamshedpur : संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का 26 अक्टूबर को टाटानगर में भव्य स्वागत, श्याम भक्त मंडल ने की तैयारी Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बाजार समिति की बदहाली देख बिफरे आनंद बिहारी दुबे

SHARE:

  • कहा – किसानों और कामगारों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं
  • कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने लिया खासमहल कृषि उत्पादन बाजार समिति का जायजा
  • 14 बिंदुओं पर पणन सचिव से हुई गहन वार्ता
  • कांग्रेस का सरकार से सवाल – किसानों के लिए बना बाजार ही उपेक्षित, जिम्मेदारी तय हो

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को परसुडीह, खासमहल स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का दौरा किया. इस दौरान बाजार परिसर की बदहाल स्थिति देखकर जिलाध्यक्ष ने गहरी नाराजगी जताई. पणन सचिव भूषण आनंद से मुलाकात कर उन्होंने 14 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी मांगी और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए. दुकानों और गोदामों की जर्जर हालत, खराब सड़कों, बदहाल कैंटीन और रैन बसेरा की स्थिति पर उन्होंने चिंता जताई. पणन सचिव ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव 74 लाख की लागत से पास हो चुका है और कार्य जल्द शुरू होगा. वहीं कैंटीन 2024 से बंद है और नया संवेदक नियुक्त किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आरपी पटेल हाई स्कूल मैदान की बदहाली पर उपायुक्त से की गई शिकायत

Gambhir Car Associate Motion Ads

बाजार समिति में सुविधाओं का अभाव, दुकानदार और किसान दोनों परेशान

साफ-सफाई की स्थिति पर भी प्रतिनिधिमंडल ने चिंता जताई और नियमित सफाई की मांग की. रैन बसेरा पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसके लिए उपायुक्त से वार्ता की जरूरत बताई गई. किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमित रूप से संचालित हो रहे हैं, जिसे जिलाध्यक्ष ने बड़े पैमाने पर चलाने का सुझाव दिया. बाजार समिति के आधुनिकीकरण, पेयजल संकट, शौचालय की दयनीय स्थिति और कामगारों के अधिकारों जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई. पीने के पानी के अभाव पर आनंद बिहारी दुबे ने एक सामाजिक संगठन को कॉल कर एक सप्ताह में वाटर कूलर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. शौचालयों में पानी की सप्लाई के लिए पाईपलाइन लगाने का निर्देश पणन सचिव को दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिम्मेदार लोग संगत से माफी मांगें : साकची गुरुद्वारा लाठीचार्ज पर गुरमुख सिंह मुखे का कड़ा बयान

शौचालय, पानी और रैन बसेरा जैसे बुनियादी ढांचे में भारी कमी, कांग्रेस ने जताई चिंता

बाजार परिसर में काम करने वाले श्रमिकों के दैनिक भत्ता, पीएफ, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों को लेकर श्रम विभाग से संवाद का निर्णय लिया गया. वहीं लोकल ट्रांसपोर्ट वाहनों को हो रही असुविधाओं को लेकर वाहन चालक समिति की ओर से आवेदन देने पर सहमति बनी. बाजार समिति के विस्तार और नए बाजार के निर्माण को लेकर पणन सचिव ने बताया कि परसुडीह में एक उच्च स्तरीय आधुनिक बाजार की योजना बन रही है, जिसमें सभी सुविधाओं का समावेश किया जाएगा. वर्तमान में दुकानों की स्थिति बेहद खराब है, जिसे जल्द ही सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. साथ ही परिसर में 50 स्ट्रीट लाइट जरेडा के सहयोग से लगाने की तैयारी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आपातकाल : लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय – अमरप्रीत सिंह काले का तीखा प्रहार

परसुडीह में बनेगा अत्याधुनिक बाजार, दुकानदारों और ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि बाजार समिति की वर्तमान स्थिति किसान, दुकानदार और कामगार हितों के विपरीत है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी 14 मुद्दों को लेकर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बाजार बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह से पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी. कांग्रेस पार्टी किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है और भविष्य में भी लड़ती रहेगी. प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, ब्रजेंद्र तिवारी, राजकिशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, परसुडीह मंडल अध्यक्ष नारायण डे, टाटानगर अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, महामंत्री अजय मंडल सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर