Breaking News
Jamshedpur : संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का 26 अक्टूबर को टाटानगर में भव्य स्वागत, श्याम भक्त मंडल ने की तैयारी Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिम्मेदार लोग संगत से माफी मांगें : साकची गुरुद्वारा लाठीचार्ज पर गुरमुख सिंह मुखे का कड़ा बयान

SHARE:

  • सिख संगत को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर उठे सवाल, चुनावी विवादों से खफा दिखे वरिष्ठ सिख नेता
  • गुरुद्वारा विवाद के चलते संगत में असंतोष, नेतृत्व पर उठे सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के पूर्व प्रधान एवं झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने साकची गुरुद्वारा में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा है कि जिन लोगों की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई, उन्हें संगत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. रविवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में चुनावी विवाद के दौरान हुई मारपीट व लाठीचार्ज की घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मुखे ने कहा कि उनके कार्यकाल में कभी भी गुरुद्वारा चुनाव के दौरान ऐसा माहौल नहीं बना, सिख संगत हमेशा एकजुट रही.

इसे भी पढ़ें : Giridih : डीएमएफटी, सीएसआर व अनटाइड फंड पर हुई समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads

चुनाव में हिंसा और प्रशासनिक हस्तक्षेप पर उठे सवाल

गुरमुख सिंह मुखे ने सीजीपीसी की वर्तमान कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बारीडीह, टूइलाडूंगरी, कीताडीह, साकची सहित कई क्षेत्रों में विवाद गहराए हैं. उन्होंने कहा कि कौम की रहनुमाई करने वालों को संगत के सवालों का जवाब देना चाहिए. उन्होंने संगत से अपील की कि वे सिर्फ तमाशबीन न बने रहें, बल्कि ऐसे लोगों से सवाल करें कि क्यों सिखों की एकता और गरिमा को बार-बार ठेस पहुंच रही है. मुखे ने यह भी कहा कि उनके व्यक्तिगत मुकदमे और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें धार्मिक मामलों से नहीं जोड़ा.

इसे भी पढ़ें : Potka : लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से छह दिव्यांगों की हुई चिकित्सीय जांच, शीघ्र मिलेगा प्रमाण पत्र और भत्ता

गुरुद्वारा विवादों को लेकर मुखे की संगत से जागरूकता की अपील

साकची गुरुद्वारा चुनाव को लेकर उत्पन्न विवाद और लाठीचार्ज की घटना के बाद सीजीपीसी और साकची गुरुद्वारा प्रधान निशान सिंह आमने-सामने हैं. चुनाव में हरविंदर सिंह मंटू की जीत के बावजूद वे प्रभार नहीं ले पा रहे हैं, जिससे संगठनात्मक असमंजस और भी गहरा गया है. गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पूरी सिख कौम को शर्मसार कर रही हैं और इसे रोकने के लिए हर सिख को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर