Jamshedpur : बाबा बर्फानी के दर्शन को श्री शिव शक्ति परिवार का जत्था 27 जून को होगा रवाना, 3 जुलाई को करेगा पवित्र गुफा की यात्रा

SHARE:

  • 60 श्रद्धालुओं का जत्था करेगा खाटू श्याम, बालाजी और झारखंड महादेव के भी दर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सामाजिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के तत्वावधान में 60 श्रद्धालुओं का एक भव्य जत्था कल शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा. इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व मिथिलेश शरण कर रहे हैं. श्रद्धालुओं का यह जत्था मार्ग में त्रिवेणी संगम स्नान, खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी, सारासर बालाजी तथा झारखंड महादेव के दर्शन करते हुए जम्मू पहुँचेगा. जत्थे में 40 पुरुष और 20 महिला भक्त शामिल हैं. यह जत्था 3 जुलाई को बालटाल बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए प्रस्थान करेगा और 6 जुलाई को टाटा लौटेगा. जत्थे में सबसे वरिष्ठ 70 वर्षीय बेचू राम गोंड हैं जबकि सबसे युवा 22 वर्षीय रंजीत हैं.

इसे भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : 27 जून 2025 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन?

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महिला श्रद्धालुओं में रीता, प्रभा देवी, संगीता, रजनी सिंह, उषा देवी, गीता देवी और बबिता रानी शामिल हैं. वहीं पुरुष श्रद्धालुओं में बाबुसोना, बबलू शर्मा, पूनम चंद्र अग्रवाल, बिश्वनाथ, अनिल, कमलेश्वर, उमेश मंडल और अंकित आनंद समेत कई अन्य शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है, जो अगस्त के पहले सप्ताह तक चलेगी. श्री शिव शक्ति परिवार की यह पहल आध्यात्मिकता और सामूहिक साधना की मिसाल पेश कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें