Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन, दिग्गज नेताओं ने की शिरकत

SHARE:

  • भारी बारिश के बीच कांग्रेस के नए जिला कार्यालय का हुआ लोकार्पण, जनसमस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र
  • राजीव गांधी के नाम पर कांग्रेस कार्यालय, भाजपा पर साधा गया निशाना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भारी बारिश के बीच हुआ. इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही. प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि यह भवन केवल कांग्रेस का कार्यालय नहीं रहेगा, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान का भी एक केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद राज्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बहन को गोद दी गई बच्ची को छोटी बहन और पति ने छीना, कार की कर रहे डिमांड, डीसी से न्याय की गुहार

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस का नया कार्यालय आम जनता से होगा सीधे तौर पर जुड़ा

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भवन लोकार्पण को शुभ संकेत बताया. उन्होंने कहा कि गिरिडीह कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ था, लेकिन समय के साथ कुछ कमजोरियां आईं और गठबंधन की राजनीति करनी पड़ी. उन्होंने विश्वास जताया कि अब पार्टी संगठन दोबारा ताकतवर हो रहा है और आने वाले दिनों में परिस्थितियां बदलेगी. यह नया भवन संगठन के पुनर्गठन का प्रतीक बनेगा, जहां से जनता और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद की शुरुआत होगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अनुमंडल पदाधिकारी ने बीएलए नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

गिरिडीह में फिर से मजबूत हो रहा कांग्रेस संगठन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने भाषण में कहा कि यह कार्यालय जनता से सीधा जुड़ा है और इसलिए इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को बेदखल कर जामताड़ा में कार्यालय बनाया जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंदा इकट्ठा कर यह भवन बनवाया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासियों का सबसे बड़ा हितैषी बताया. समारोह में जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, सतीश केडिया, नरेश वर्मा, अजय सिन्हा मंटू समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर