Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष की भव्य शुरुआत, शिव महापुराण कथा का होगा आयोजन

SHARE:

  • 20 से 27 जुलाई तक होगा अष्ट दिवसीय कथा कार्यक्रम, आचार्य विनय कांत त्रिपाठी करेंगे शिव महिमा का वर्णन
  • श्रावण मास में शिव महापुराण कथा से होगा वातावरण भक्तिमय

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर अपने स्थापना के 100 वर्षों के पावन अवसर पर शताब्दी समारोह की भव्य शुरुआत कर रहा है. इस श्रृंखला की पहली कड़ी के रूप में 20 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक अष्ट दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन मंदिर परिसर में नवनिर्मित वातानुकूलित सभागार ‘नारायणम’ में संपन्न होगा. इस अवसर पर देश के ख्यातिप्राप्त कथा वाचक विप्र गौरव, वृंदावन निवासी आचार्य विनय कांत त्रिपाठी प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बहन को गोद दी गई बच्ची को छोटी बहन और पति ने छीना, कार की कर रहे डिमांड, डीसी से न्याय की गुहार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शताब्दी वर्ष के पहले आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का संगम

मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन श्रावण मास में आकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें और जीवन को धन्य बनाएं. शताब्दी वर्ष के इस प्रथम आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है. आयोजन को भव्य और आध्यात्मिक रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिर परिसर को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु दिव्य सत्संग का गहन अनुभव ले सकें. मंदिर समिति ने सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर