WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : रेलवे पार्किंग शुल्क बढाने के खिलाफ काँग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढ़ाये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जनहित में जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन डायरेक्टर के माध्यम से जोनल महाप्रबंधक गार्डेनरीच के नाम एक मांग पत्र सौंपा.

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पार्किंग शुल्क के नाम पर आम जनता पर कहर ढाने के खिलाफ बात को रखते हुए कहा कि शुल्क वृद्धि अविलंब वापस ली जाए. राजस्व के नाम पर आम जनता को परेशान करना न्यायोचित नही है. जिलाध्यक्ष को लगातार सूचनार्थ मिल रही थी कि ड्रापिंग लेन में भी पार्किंग शुल्क ली जा रही है, जब कि रेल नियम के प्रावधान के अनुसार ड्रापिंग लेन फ्री है. इस विषय को जिलाध्यक्ष ने उठाया तो पदाधिकारी ने कहा कि दो दिन के अंदर बायोमेट्रिक मशीन लगा दी जाएगी, जिसमें यात्री को ड्राप करने का समय 10 मिनट निर्धारित होगा, जो फ्री होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिलाध्यक्ष को इस बात की भी सूचनार्थ दी गई की मुख्य सड़क से स्टेशन प्रवेश करने के लिए शेड लगाकर पाथ-वे बनाए गये है, जिस पर संवेदक ने टेबल लगाकर पाथवे रोक दिया है, जिसे जिलाध्यक्ष के दबाव में सीटीआई को हटवाना पडा.

जिलाध्यक्ष को स्थानीय नागरिकों, ऑटो चालकों और रेलवे कर्मचारियों की शिकायत पर पार्किंग शुल्क बेतहासा बढ़ोतरी में ऑटो चालकों से 18₹ के जगह 36₹ वसूले जा रहे है. कर्मचारियों से मासिक शुल्क 60₹ के जगह 300₹ कर दिया गया है. यह बढ़ोत्तरी बिना सूचना एवं परामर्श के की गई. स्टेशन परिसर में सभी शुल्क दरें, समय सीमा प्रदर्शित किये जाए. इस गंभीर मुद्दे पर एक समिति गठित की जाए, जिसमें रेल अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हो. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि जब भी आम जनता को परेशानी और समस्या होगी, जिला कांग्रेस कमिटी आंदोलन करेगी.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, प्रदेश सचिव के. के. शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्र, अपर्णा गुहा, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष नारायण डे, राजेन्द्र सिंह, रविंद्र मौर्या, प्रमोद मिश्रा, राजा ओझा, सन्नी सिंह, नलिनी कुमार महिला अध्यक्ष, सचिन कुमार सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, अनिल सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, सतीश कुमार, कामेश्वर सिंह, अजय कुमार, रंजीत सिंह, नरेन्द्र कुमार, एस पी सिंह, राजकुमार वर्मा, सुशील घोष, ज्योति मिश्र, रंजन सिंह, गौरव कुमार मिश्र, संजय सिंह आजाद, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर