Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Giridih : मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु बीएलओ का विशेष प्रशिक्षण संपन्न

SHARE:

  • भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पीपीटी व डमी प्रपत्रों से दी गई जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के द्वितीय दिवस पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो द्वारा 32 गिरिडीह विधानसभा एवं 31 गांडेय विधानसभा अंतर्गत प्रतिनियुक्त बूथ लेवल पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पीपीटी एवं डमी प्रपत्रों के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी गई. उन्होंने प्रपत्र 6, 7, 8, घोषणा प्रपत्र, मानक वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट, भवनों का मानकीकरण एवं नजरी नक्शा टैगिंग की विस्तृत जानकारी साझा की.

इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर पंचायत भवन में किशोरी सभा का आयोजन, बाल विवाह एवं शिक्षा पर दिया गया जोर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी प्रोत्साहन की सीख

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने सभी बीएलओ को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अरविंद कुमार, विपिन कुमार राय एवं विजेंद्र सेठ उपस्थित रहे. कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में रंजीत कुमार वर्मा और अशोक कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रदान किया. सभी बूथ लेवल पदाधिकारियों को डमी प्रपत्रों में कॉलम व शर्तों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई ताकि वे पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न करें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर