Breaking News
Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Cgpc : श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र निःशुल्क OPD में अब ईएनटी और ऑर्थो के ये चिकित्स्क भी जुड़ें, प्रधान भगवान सिंह बाखूबी निभा रहें सामाजिक जिम्मेदारी, कहा- जल्द खुलेगा 30 बेड का अस्पताल

SHARE:

डॉक्टर इंद्रजीत मुखर्जी (ऑर्थो) एवं डॉक्टर प्रवीण मुखर्जी (ENT) हर रविवार को दोपहर 11 से 12 बजे तक देंगे अपनी सेवा – शैलेन्द्र सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिखों के लिए खुशखबरी है. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में समाज के लिए संचालित हो रहे श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र नि:शुल्क ओपीडी में 13 जुलाई रविवार को वरिष्ठ डॉक्टर इंद्रजीत सिंह मुखर्जी (ऑर्थो हड्डी) एवं डॉक्टर प्रवीण मुखर्जी (जनरल फिजिशियन एवं विशेषज्ञ ENT) ने दिन के 11 बजे से 1 घंटे के लिए अपनी समय देना प्रारंभ कर दिया.

चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि हर रविवार को शाम 5:30 से 6:30 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा डॉक्टर इंद्रजीत मुखर्जी एवं डॉक्टर प्रवीना मुखर्जी को शॉल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस मौके पर ओपीडी में 6 महीना से अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ डॉक्टर राजेंद्र सिंह का जन्मदिन होने के नाते उन्हें भी शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने डॉक्टर इंद्रजीत मुखर्जी एवं डॉक्टर प्रवीण मुखर्जी के पिता स्वर्गीय टीजी मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह वह भी जरूरतमंद लोगों की सेवाएं करते रहे हैं. वैसे ही उनके पुत्र और बहू सेवाएं कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने उनका आभार प्रकट किया.

इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, हरविंदर सिंह मंटू, परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह राजू, बलविंदर सिंह, सतविंदर सिंह बब्बू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सेंट्रल मौजन सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे.

ज्ञातव्य है कि 26 जनवरी से हर शनिवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक डॉक्टर हरप्रीत सिंह( यूरोलॉजिस्ट) रविवार को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक डॉक्टर अमरजीत सिंह (होम्योपैथिक) मंगलवार को दोपहर 11:30 से 1 बजे तक डॉक्टर राजेंद्र सिंह (जनरल फिजिशियन) बुधवार को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक डॉक्टर पीके साहू (शिशु रोग विशेषज्ञ) शुक्रवार को डॉक्टर राजदीप कौर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) दोपहर 3 से 4 बजे तक शुक्रवार को ही दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक डॉक्टर हरविंदर सिंह एवं डॉक्टर सतवीर सिंह सैनी (डेंटल, दंत रोग विशेषज्ञ) बैठ रहे हैं और अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं.

सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि इस निशुल्क ओपीडी में दवाइयां भी फ्री दी जा रही हैं. जल्द ही 30 बेड का अस्पताल खोलने की भी तैयारी की जा रही है. चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी डॉक्टर अपनी स्वेच्छा से निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि सहयोग के रूप में बहुत से लोग दवाइयां भी उपलब्ध करवा रहे हैं. इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर