Breaking News
Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीपी समिति मध्य विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया कमिटी का विस्तार

SHARE:

विधायक पूर्णिमा साहू और भूपेंद्र लोधी ने कराया शपथ ग्रहण सभी ने ली पद प्रतिष्ठा की शपथ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सीपी समिति मध्य विद्यालय प्रबन्धन समिति केबुल बस्ती का आज कमिटी विस्तार नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू और भूपेंद्र लोधी (चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, आर के एफ एल) ने माता सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज का शिक्षा का यह मंदिर समाज की विरासत है. इसे संजोना और सवारने की जिम्मेवारी पदाधिकारियों की है, आजादी के पहले जब हमारे पूर्वजों ने इस विद्यालय की स्थापना की थी. तब उनलोगों ने अपने पसीना के साथ अपना खून भी लगाया था. आज यह समाज में छात्र छात्राओं के बीच शिक्षा का अलख जगा रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र लोधी ने कहा कि शिक्षा आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र बनाने में सहायक है. बच्चे शिक्षित होंगे तभी भविष्य सुरक्षित होगा. विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी ने बताया कि इस विद्यालय से पढ़ कर निकले बच्चे आज जमशेदपुर में प्रसिद्ध डॉक्टर है. कई तो छत्तीसगढ़ में डीएम भी रह चुके हैं. अतः कोई भी विधा का मंदिर शिक्षा और छात्र के बीच समन्वय होने से शिक्षा बेहतर और उच्च हो सकता है.

अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज द्वारा दी गई जिम्मेवारी का बखूबी निर्वाहन करेंगे और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा विद्यालय में हो इस पर टीम वर्क के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के पढ़े लिखे युवाओं को भी अपने धरोहर को संजोए रखने के लिए आगे आने की जरूरत है. पढ़ लिख लेने के बाद समाज को भूल जाने की परम्परा समाज की सांस्कृतिक विरासत को खत्म कर रही है. विधायक पूर्णिमा साहू, भूपेंद्र लोधी और खेमलाल चौधरी ने सभी पाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाया और अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया.

प्रबन्धन समिति की कमिटी पर एक नजर

संरक्षक : पूर्णिमा साहू (विधायक) और खेमलाल चौधरी

अध्यक्ष : दिनेश कुमार
उपाध्यक्ष : जगदेव साहू, रामनरेश साहू, सालिक दास देवांगन, मोहन कुमार, अशोक सिंह, जेशफ लाल देवांगनमहासचिव: परमानंद कौशल
सचिव : वीरेंद्र कुमार “टीनू”
विद्यालय सचिव : रेमन कुमार
सह सचिव : खेमलाल साहू, अजय साहू, धनेश्वर प्रसाद, उत्तम चौधरी, छगन साहू
कोषाध्यक्ष : संतोष कुमार
अंकेक्षक : राकेश कुमार साहू

कार्यकारिणी सदस्य : कामेश्वर साहू, रूपचंद देवांगन, गिरधारी लाल, सुकृत दास, लालू राम साहू, शिव कुमार सिन्हा, त्रिवेणी कुमार, आकाश साहू, दिनेश कुमार साहू, धर्मेंद्र साहू, टीकाराम साहू, बृजलाल, दिनेश कुमार, राजू बाड़दे, प्रकाश दास, दिनेश साहू(अधिवक्ता), सत्येंद्र कुमार, मदन साहू, मिठू यादव, हेमंत कुमार साहू, देवेंद्र कुमार साहू “संदीप”, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल कलवार सलाहकार मंडल : लखनलाल साहू, रामप्रकाश साहू, हरिचरण साहू, डॉ जे के देवांगन, मणिलाल साहू, बाहरलाल साह, गोविंद सिन्हा.

कार्यक्रम में आए विभिन्न समाज एवं संगठन के अध्यक्ष महामंत्री को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमानंद कौशल ने स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में सामाजिक प्रमुख व्यक्तियों में तुका राम साहू, जया साहू, लक्ष्मी साहू, जमुना निषाद, सुरेंद्र लाल साहू, रवि शंकर दुबे, सोनिया साहू, कांता सिंह, अजय साहू, मोहन साहू, शंकर लाल देवांगन, अम्बे ठाकुर, आदि सैकड़ों सामाजिक प्रतिनिधिगण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर