Breaking News
Update on the Nikhar Sablok murder case : News-26 कार्यालय से कर्मचारियों का निकाला गया डेटा, फिर पुलिस टीम ने राघव के घर दी दबिश, जांच पड़ताल जारी Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव Jamshedpur : रंगरेटा महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, दलजीत सिंह बने नौजवान सभा झारखंड के प्रधान Jamshedpur : सोनारी के मैदान से स्थानीयों को बेदखली पर सरयू राय सख्त, बोले – मामले का समाधान कराएंगे
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में चली गोली, शहर में बढ़ रहा अपराध

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब बच्चों के आपसी झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहे एक दुकानदार पर फायरिंग कर दी गई. साकची सना कॉम्प्लेक्स में किताब की दुकान चलाने वाले मो. सैफुल्ला हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे.

रास्ते में उन्होंने देखा कि दो गुटों में कुछ किशोर आपस में भिड़े हुए थे. उन्होंने मानवीय पहल करते हुए झगड़े को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन यह प्रयास उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. जानकारी के मुताबिक, बीच-बचाव के तुरंत बाद झगड़ा कर रहे एक गुट के लड़कों ने फोन कर किसी को बुलाया. कुछ ही मिनटों में एक युवक वहां पहुंचा और सीधे मो. सैफुल्ला पर फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और युवक को पकड़ने का प्रयास किया. भागने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में उसे मानगो थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान काला बाबू के रूप में हुई है. पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है. डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि आरोपी से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के बाद भागते समय उसने हथियार कहां फेंका.

घटनास्थल से पुलिस को कोई कारतूस का खोखा नहीं मिला है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक हथियार मौके से दूर फेंककर भागा होगा. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि काला बाबू एक सक्रिय बकरी चोर गिरोह से जुड़ा है. इस गिरोह का सरगना बल्ला नामक अपराधी है, जो पूर्व में कई मामलों में संलिप्त पाया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर