Breaking News
Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम ब्लेंडेड प्रोग्राम के नए बैच का उद्घाटन, 135 वर्किंग एग्जीक्यूटिव छात्रों ने ली नई शुरुआत की शपथ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने ऑनलाइन एजुकेशन एक्सओएल (एक्सएलआरआइ ऑनलाइन लर्निंग ) के अंतर्गत पीजीडीएम ब्लेंडेड प्रोग्राम 2025-27 के नए बैच का भव्य उद्घाटन किया. इस अवसर पर अलग-अलग उद्योगों से आए 135 कार्यरत पेशेवरों ने इस शैक्षणिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत की. यह कोर्स व्यावहारिक नेतृत्व कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता का संतुलित संगम है. उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से हुई, जिसका नेतृत्व डीन (प्रशासन व वित्त) डॉ. (फादर) डोनाल्ड डीसिल्वा ने किया. मौके पर डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने छात्रों को संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक मार्टिन सेलिगमैन के “लर्न्ड हेल्पलेसनेस” सिद्धांत का उल्लेख किया और छात्रों से आग्रह किया कि वे विफलताओं से घबराएं नहीं, बल्कि उन्हें सीख का अवसर मानते हुए आगे बढ़ें. उन्होंने अनुशासन, सक्रियता और ईमानदारी के साथ प्रदर्शन की बात पर बल दिया. एक्सएलआरआइ के डीन एडमिन डॉ. संजय पात्रो ने एक्सएलआरआइ की समृद्ध विरासत और समय के साथ उसके इनोवेटिव दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए छात्रों को बधाई दी और इस चुनौतीपूर्ण लेकिन परिवर्तनकारी कोर्स में प्रवेश के लिए उनके जज्बे की सराहना की.

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरइडी के सीएचआरओ हरीश राजगोपालन उपस्थित थे. उन्होंने एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में सिद्धांत और व्यवहार के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया. कहा कि नेतृत्व के चार प्रमुख गुण होते हैं. जिसमें निर्णय क्षमता, लक्ष्य पर केंद्रित सोच, संरचित समस्या-समाधान, और भरोसेमंद व्यक्तित्व का होना आवश्यक है. वहीं, पीजीडीएम (फाइनेंस) निदेशक डॉ. एच. के. प्रधान ने कार्यक्रम की सोच, नवाचार और लचीलेपन पर प्रकाश डाला. उन्होंने छात्रों को निरंतर आत्म-निवेश और सहयोगात्मक सीखने का महत्व समझाया. इस दौरान एक्सओएल के एसोसिएट डीन डॉ. गिरीधर रामचंद्रन ने छात्रों को दिल से स्वागत करते हुए सामूहिक सीख, आत्म-अनुशासन और परिवार व नियोक्ताओं की भूमिका के प्रति आभार जताया.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर