WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची पुलिस ने भाजपा नेता चिंटू सिंह को बुलाकर किया गिरफ्तार, सात घंटे में ही कोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को भी लगाई फटकार

SHARE:

Jamshedpur.

साकची स्थित बसंत सिनेमा के पास प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने के आरोप में भाजपा नेता सह सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को साकची पुलिस चिंटू सिंह को लेकर मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. उधर, कुछ घंटों में ही चिंटू सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है. सीजीएम निशांत कुमार ने चिंटू सिंह की रिमांड को गलत बताते हुए जमानत दे दी. वहीं कोर्ट ने केस के अनुसंधानकर्ता को भी गलत रिमांड लेने पर फटकार लगाई है. कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता से पूछा कि अखिर क्यों हरजीत सिंह को गलत तरीके से रिमांड पर लिया जा रहा है, इस पर अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हिंदूओं का पर्व आ रहा है, चिंटू सिंह के बाहर रहने से माहौल बिगड़ सकता है. चिंटू सिंह को पुलिस ने सुबह 11 बजे नोटिस देने के लिए थाना बुलाया था. वहां उसे नोटिस रिसीव कराया गया और तुरंत ही गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाया गया जहां से कोर्ट ने शाम 6 बजे बेल दे दी.

क्या था मामला
बता दें कि 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास हनुमान मंदिर की ढलाई का कार्य हो रहा था. इसी बीच रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ढलाई कार्य रोकने को कहा. इस दौरान विवाद हो गया और प्रशासन के साफ धक्का मुक्की भी की गई. देर रात 1 बजे पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था. इसी मामले को लेकर चिंटू सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर