फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में महिलाओं से पर्स को छिनतई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार सिदगोड़ा विद्यापतिनगर का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, महिलाओं से छीना गया पर्स, मोबाइल और नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है।
बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि मंगलवार रात गोलमुरी एनएमएल फ्लैट के पास पीपल निवासी रूपाली महतो से पर्स की छिनतई कर ली गई। इसके आधे घंटे बाद ही गोलमुरी चर्च के पास कोमल कुमारी से भी पर्स की छिनतई की गई। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिटी एसपी ने बताया कि आरोपों पूर्व में भी जेल जा चुका है और नशे का आदि है। वह नशा करने के लिए ही छिनतई करता है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।



































