WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 157 युवाओं ने किया रक्तदान

SHARE:

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत महतो समेत कई वरीय नेताओं ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में, बुधवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया।

भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में 157 उत्साही युवाओं ने “नर सेवा-नारायण सेवा” एवं “रक्तदान-महादान” के आदर्श वाक्यों को चरितार्थ करते हुए मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर सभी युवा रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा भाव से मनाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। अथितियों ने रक्तदाताओं को भेंट, प्रशस्ति पत्र एवं पौधा प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इससे पहले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत वरीय नेताओं ने रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सभी रक्तदाताओं और युवा मोर्चा की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। सभी युवा साथियों ने रक्तदान के माध्यम से इस आदर्श वाक्य को साकार किया है।

वहीं, सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा और समर्पण अभियान में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है। पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसलावर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति है। राष्ट्र व समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग संगठित होकर समाज एवं देश निर्माण में आगे आएं।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा-पखवाड़ा अभियान के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें युवाओं की अच्छी भागीदारी रही। आगामी दिनों में अभियान के तहत कई अन्य सेवा और सामाजिक कार्य किये जाएंगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान महादान है, और सभी युवा सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं पर अटूट विश्वास है, रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों से युवा साथीगण पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर समाज में सेवा भावना को और प्रगाढ़ किया। शिविर की सफलता के लिए उन्होंने जमशेदपुर ब्लड बैंक और सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर में भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, मीरा मुंडा, डॉ राजीव, मनोज सिंह, कुसुम पूर्ति, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, संजीव कुमार, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, अमरजीत सिंह राजा, तन्मय झा, श्वेता कुशवाहा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, युवराज सिंह, बजरंगी पांडेय, संजय तिवारी, आनंद कुमार, अश्विनी तिवारी, अमित मिश्रा, विकास शर्मा, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, शंकर रेड्डी, सोनू ठाकुर, आलोक वाजपेयी, सुशील पांडेय, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, मनोज सिंह, संजय चौधरी, दीपक तिवारी, राज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर