WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बेल्डीह चर्च स्कूल ने मनाया टीचर डे,  रैंप वॉक, भांगड़ा और नाटक रहे आकर्षण का केंद्र, देखें-Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज चर्च स्कूल परिसर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष कर 12वीं के छात्रों और प्रबंधन समिति के सहयोग से शिक्षकों की देखरेख में नृत्य और नाटक सहित अन्य कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर ढंग से की गई.

छात्र और छात्राओं ने स्वागत नृत्य के रूप में भंगड़ा नृत्य के साथ फूलों की वर्षा करते हुए स्कूल के शिक्षकों का स्वागत किया.मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया. बच्चों ने गायन, नृत्य एवं रैंप वॉक के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. बच्चों के कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती इंद्राणी जाना, के.श्यामला सुंदर और आनंद मसीह को उनके 25 वर्ष की सेवा पूरी होने के उपलक्ष्य में सम्मान पत्र एवं पदक द्वारा विद्यालय के सचिव सुजीत चंद्र दास ने सम्मानित किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या एस्तर मोहंती, सह संयोजिका प्रोमिला जोशुआ एवं सुजीत दास ने अपने संबोधन द्वारा शिक्षक और छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होने शिक्षक दिवस के कार्यक्रम की सफलता का सारा श्रेय प्रबंधन समिति, अन्य कर्मचारी एवं छात्रों‌ को दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर