Breaking News
Gangsters do not fear the Jamshedpur police : पुलिस गिरफ्त से कन्हैया सिंह की चुनौती के बाद अब ‘दोगला’ टिप्पणी पर चर्चा, बढ़ेगा गैंगवार या फिर…. Jamshedpur : सरकारी सुविधाओं से किसी व्यक्ति का वंचित रहना पूरे समाज को प्रभावित करता है : कर्नल नीलांबर झा Jamshedpur : महिला सम्मान और न्याय की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा निंदनीय : दिनेश कुमार Jamshedpur : साकची के बोधी मैदान में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया उत्सव, सेलिब्रिटी आर्टिस्ट आस्था सिंह होंगी आकर्षण Jamshedpur : साक्ष्य के अभाव में विक्की ठाकुर और सौरभ झा बरी, अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने की पैरवी Jamshedpur : बिरसानगर में हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : चतुर्थ बाल मेला 2025-रागी के लड्डू, हर्बल उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चतुर्थ बाल मेले में 43 स्टॉल्स लगे हैं। इनमें से कई स्टॉल होम मेड प्रोडक्ट्स के हैं। होम मेड प्रोडक्ट्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कहीं रागी के लड्डू हैं तो कहीं गाय के गोबर से निर्मित आरती की थाल, दीये हैं। कमाल ये कि इन स्टॉल्स पर लोग आ रहे हैं, खरीदारी कर रहे हैं, जानकारी ले रहे हैं और दूसरों को बता भी रहे हैं।

मनीषा पांडेय ने यहां स्टॉल लगाया है। उनसे स्टॉल में 100 से ज्यादा उत्पाद हैं। हर्बल उत्पाद तो हैं ही, गोमाता के गोबर से बने भी कई उत्पाद हैं। इनमें अगरबत्ती, दीया, आरती की थाली समेत सौ से ज्यादा उत्पाद हैं। वह कहती हैं कि अभी तीन ही दिन हुए हैं। इन तीन दिनों में उत्पादों की बिक्री ठीक-ठाक हुई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

नंदिनी गुप्ता के स्टॉल पर होम मेड हर्बल प्रोडक्ट्स आपको मिलेंगे। हाथ से तैयार उत्पाद। इनमें शैंपू, साबुन समेत 15 से ज्यादा उत्पाद हैं। वह मेले में मिल रहे प्रतिसाद से बेहद प्रसन्न हैं। कहती हैः एमएनसी के प्रोडक्ट्स से हमारे प्रोडक्ट काफी सस्ते और भरोसेमंद हैं।

एक स्टॉल लगाया है धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। मोटे अनाजों से बनने वाले तमाम उत्पाद इनके पास हैं। वह बताते हैं-मेरे पास हेल्थ कांशस लोग ज्यादा आ रहे हैं। वे रागी के लड्डू, शुद्ध घी में बने ठेकुआ आदि को खूब पसंद कर रहे हैं। वह अब तक के सेल को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

सीमा सिन्हा ने बेकरी का स्टॉल लगाया है। उनके स्टॉल पर क्या बच्चे, क्या बूढ़े, सभी आ रहे हैं। कोई केक ले रहा है तो कोई हाथ से निर्मित कोई अन्य उत्पाद। वह अपने उत्पादों की बिक्री से प्रसन्न हैं। कहती हैं-धीरे-धीरे बिक्री और बढ़ेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर