Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण, संभाला चार्ज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

फोटोग्राफर एसोसिएशन जमशेदपुर की ओर से रविवार को चंद्रवंशी भवन, काशीडीह में एक गरिमामय समारोह के तहत नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पुरानी कमेटी द्वारा अकाउंट्स हैंडओवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक केसरी ने नए अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह एवं उनकी टीम को विधिवत रूप से संगठन का कार्यभार सौंपा। नई कमेटी ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार किया। पूर्व सचिव रुपेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार ने पूर्ण लेखा-जोखा एवं प्रशासनिक दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से नई टीम को हस्तांतरित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संरक्षक मंडल की घोषणा एवं सम्मान

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के संरक्षक मंडल की घोषणा की गई, जिसमें श्री अशोक कुमार, श्री रूपेश कुमार, श्री महेश कुमार एवं श्री मुकेश प्रसाद को संरक्षक प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी

अध्यक्ष: आनंद कुमार सिंह
उपाध्यक्ष: कमलेश कुमार
सचिव: दलजीत सिंह
सह सचिव: राजेश प्रसाद एवं बलराम सरदार
कोषाध्यक्ष: शिव शंकर गोराई
सह कोषाध्यक्ष: विनय कुमार

ये बने कार्यकारी सदस्य

रणजीत सिंह गबरी, ओमप्रकाश शाह, हरि नारायण प्रसाद, नंदू रजक, रजनीश उपाध्याय, रवि कुशवाहा एवं अन्य सदस्यगण को भी कार्यभार सौंपा गया। इस कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक फोटोग्राफर उपस्थित रहे, जो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें