Jamshedpur : केंद्रीय बजट 2026 झारखंड के विकास का रोडमैप : दिनेश कुमार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट झारखंड जैसे संसाधन-समृद्ध राज्य के लिए विकास का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, खनिज आधारित उद्योग, MSME और आदिवासी विकास पर केंद्रित यह बजट झारखंड को केवल कच्चा माल देने वाला नहीं, बल्कि वैल्यू-ऐडेड इंडस्ट्रियल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

दिनेश कुमार ने कहा कि सड़क, रेल और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी से जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह केंद्र की योजनाओं को राजनीति से ऊपर उठकर ज़मीन पर उतारे, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें