Breaking News
Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट : विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाला युगदर्शी दस्तावेज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के छात्रसंघ अध्यक्ष (2017–18) नितीश कुशवाहा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त और राष्ट्रहितैषी नेतृत्व में प्रस्तुत यह केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक युगदर्शी और ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधानों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि गरीब, किसान, महिला और युवा—समाज के प्रत्येक वर्ग के आत्मसम्मान, आशा और आकांक्षाओं को सशक्त करने वाला एक स्पष्ट, संतुलित और दूरगामी दृष्टिकोण है। शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना को केंद्र में रखकर किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सम्मान, किसानों को संबल और गरीबों को सुरक्षा प्रदान करने वाला यह बजट भारत को वैश्विक मंच पर एक सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को संतुलित रूप से संबोधित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की सुदृढ़ आधारशिला भी रखता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर