Fire breaks out in Jamshedpur apartment : सिदगोड़ा के शिव सिंह बगान के अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत शिव सिंह बगान स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले पर स्थित एक फ्लैट के रसोईघर में लगी थी। घटना के समय फ्लैट में खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख पांचवें तल्ले पर रहने वाले लोग घबरा गए और एहतियातन नीचे की ओर भागने लगे।

कुछ ही देर में पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। दमकल कर्मियों ने तेजी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो अन्य फ्लैट भी इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन रसोईघर में रखा कुछ सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण खाना बनाते समय गैस चूल्हे से निकली लपट या तेल में लगी आग को माना जा रहा है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें